लाइव न्यूज़ :

मुंबई के उपनगर में भीषण आग लगने से बेकरी, दो दुकानें जलीं : कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: July 6, 2021 19:34 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई मुंबई के उपनगर कुर्ला में मंगलवार दोपहर लगी भीषण आग में एक बेकरी और दो दुकानें जलकर खाक हो गईं, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कुर्ला पश्चिम में पाइपलाइन रोड पर फिटवाला परिसर के करीब स्थित बेकरी में दोपहर करीब ढाई बजे आग लग गई। दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां और टैंकर मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया, "किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।"

उन्होंने बताया कि घटना का प्रथम दृष्टया कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि परिसर झुग्गियों से घिरा हुआ है और आग बगल की चॉल तक फैल गई है।

इस बीच, परिसर में संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में कठिनाई हुई।

शाम साढ़े चार बजे आग लगने के दो घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग में बेकरी और दो दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान दमकल विभाग के अधिकारी यशवंत नाचरे मामूली रूप से झुलस गए।

अधिकारी ने बताया कि उन्हें उपचार के बाद भाभा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू