लाइव न्यूज़ :

बंगाल में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, कई जिलाधिकारी बदले

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:05 IST

Open in App

कोलकाता, तीन नवंबर पश्चिम बंगाल में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। दार्जिलिंग के जिलाधिकारी पूनमबालम एस को भूमि एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है और शशांक सेठी उनकी जगह लेंगे।

एक अधिसूचना में कहा गया है कि सेठी पहले पश्चिम बंगाल कृषि विपणन निगम में प्रबंधक निदेशक और सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में परियोजना निर्देशक थे।

संयोग से, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात के कुछ घंटों के बाद ही दार्जिलिंग के जिलाधिकारी का तबादला किया गया है। धनखड़ फिलहाल पहाड़ों की महीने भर लंबी यात्रा पर हैं।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह एक नियमित स्थानांतरण है।

उन्होंने बताया कि प्रशासनिक फेरबदल से वे अधिकारी प्रभावित हुए हैं जो किसी पद पर करीब तीन साल या इससे ज्यादा समय से काबिज थे। यह चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक किया गया है।

एक हफ्ते बाद आयोग बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक करेगा। इससे पहले नौकरशाही में यह फेरबदल किया गया है।

सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम के कार्यकारी निदेशक सुमित गुप्त को उत्तर 24 परगना का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मोहम्मद ई रहमान को पूर्व बर्धमान जिले में जिलाधिकारी के तौर पर तैनाती दी गई है। अभिजीत मुखोपाध्याय को पुरुलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह से पार्थ घोष को नादिया का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि मौमिता गौडरा बसु को जलपाईगुड़ी में जिलाधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। नादिया के पूर्व जिलाधिकारी विभू गोयल पूर्व मेदिनीपुर में घोष का स्थान लेंगे।

जलपाईगुड़ी के जिलाधिकारी अभिषेक कुमार तिवारी को राज्य के उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तैनाती दी गई है। उत्तर 24 परगना की जिलाधिकारी चैताली चक्रवर्ती को गृह विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?