लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 39 आईएएस और 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

By भाषा | Updated: October 14, 2021 12:33 IST

Open in App

(प्रादे10 शीर्षक में सुधार के साथ रिपीट)

जयपुर, 14 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने अपने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 39 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हाल ही में विवादों में रहे कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

राज्य के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात दो आदेश जारी किए। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 39 व भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें श्रम, रोजगार व कौशल सचिव नीरज के पवन, राजस्थान कौशल व आजीविका विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रदीप गावंडे तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी का भी नाम है। पवन तथा गावंडे हाल ही में अपने विभाग में रिश्वतखोरी कांड में विवाद में घिरे थे।

वहीं आईपीएस अधिकारियों में जयपुर के रेंज के पुलिस महानिदेशक हवासिंह घुमारिया को हटाकर उनकी जगह संजय कुमार श्रोत्रिय को लाया गया है। कुल मिलाकर दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तीन पुलिस महानिरीक्षक, आठ उप महानिरीक्षक और 26 पुलिस अधीक्षक के तबादले किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं