लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 आईएएस और 18 आईएएस के तबादले

By भाषा | Updated: October 14, 2021 10:21 IST

Open in App

जयपुर, 14 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने अपने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 39 अधिकारियों और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हाल ही में विवादों में रहे कुछ अधिकारी भी शामिल हैं।

राज्य के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात दो आदेश जारी किए। इसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 39 व भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है।

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें श्रम, रोजगार व कौशल सचिव नीरज के पवन, राजस्थान कौशल व आजीविका विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रदीप गावंडे तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी का भी नाम है। पवन व गावंडे हाल ही में अपने विभाग में रिश्वतखोरी कांड में विवाद में घिरे थे।

वहीं आईपीएस अधिकारियों में जयपुर के रेंज के पुलिस महानिदेशक हवासिंह घुमारिया को हटाकर उनकी जगह संजय कुमार श्रोत्रिय को लगाया गया है। कुल मिलाकर दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तीन पुलिस महानिरीक्षक, आठ उप महानिरीक्षक और 26 पुलिस अधीक्षक के तबादले किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह