लाइव न्यूज़ :

माझेरहाट पुल: पश्चिम बंगाल के मंत्री और रेलवे ने लगाया एक दूसरे पर आरोप

By भाषा | Updated: November 27, 2020 09:54 IST

Open in App

कोलकाता, 27 नवंबर पश्चिम बंगाल के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) मंत्री अरूप बिस्वास ने नवनिर्मित माझेरहाट पुल के उद्घाटन में देरी के लिए रेलवे के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अधिकारी इससे संबंधित आवश्यक मंजूरी नहीं दे रहे हैं।

रेलवे ने मंत्री के इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि राज्य के पीडब्ल्यूडी विभाग से आवश्यक सुरक्षा प्रमाणपत्र मिलना बाकी है।

रेलवे ट्रैक के ऊपर माझेरहाट पुल का एक हिस्सा चार सितंबर 2018 को ढह गया था और इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। बाद में पुल को ढहा दिया गया था और उसके स्थान पर नए पुल का निर्माण किया गया। इस पुल के अगले माह तक शुरू होने की उम्मीद है।

बिस्वास ने नए पुल को तत्काल खोलने की मांग के लिए रैली करने का आह्वान करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की आलोचना करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में इसलिए देरी हुई क्योंकि रेलवे ने मंजूरी देने में नौ माह का वक्त लगाया।

उन्होंने कहा कि एक बार रेलवे से मंजूरी मिल जाए, इसके बाद नवनिर्मित पुल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने रेलवे को 24 नवंबर को ‘‘रेलवे सुरक्षा’’ की मंजूरी के लिए पत्र लिखा था और विभाग को अभी भी इसका इंतजार है।

वहीं रेलवे ने ट्वीट किया, ‘‘आरओबी (रेल के ऊपर बने पुल) को खोलने से पहले की सारी कोडल औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। पीडल्यूडी से आवश्यक सुरक्षा प्रमाणपत्र शीघ्र मिलने की उम्मीद है। रेलवे के साथ और कोई मुद्दा लंबित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो