लाइव न्यूज़ :

असम में चार बार विधायक रहे मजेन्द्र का कोविड की बाद की जटिलताओं के चलते निधन

By भाषा | Updated: May 26, 2021 12:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26मई असम के गोसाईगंज से चार बार विधायक रहे मजेन्द्र नारजारे का कोविड-19 के बाद की जटिलताओं से बुधवार को अस्पताल में निधन हो गया।

अस्पताल के चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के नेता के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने बताया कि नारजारे को संक्रमण की चपेट में आने के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

नारजारे की मंगलवार रात तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, यह खबर मिलने पर महंत उनका हालचाल जानने रात में अस्पताल गए थे।

उन्होंने कहा,‘‘ हालांकि उन्होंने कोविड-19 को मात दे दी थी लोकिन दुर्भाग्य से अन्य बीमारियां होने के चलते वह जीवन की जंग हार गए.......उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

नारजारे असम के कोकराझार जिले में गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र का 2006से प्रतिनिधित्व कर रहे थे और उन्होंने अपने निकतम प्रतिद्वंद्वी यूपीपीएल के सोमनाथ नारजारे को दस हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। इससे पहले वह एक स्कूल में प्रधानाचार्य थे और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े थे।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नारजारे के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा,‘‘ मैं गोसाईगांव के विधायक मजेन्द्र नारजारे के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं। वह एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता, प्रतिबद्ध राजनेता थे और उन्हें सभी बहुत प्यार करते थे, उनकी कमी महसूस की जाएगी।’’

राज्य कांग्रेस प्रमुख रिपुन वोरा ने कहा,‘‘ हमारे महाजोत (गठबंधन)के सहयोगी बीपीएफ विधायक के असमयिक निधन से बेहद दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह