लाइव न्यूज़ :

असम में चार बार विधायक रहे मजेन्द्र का कोविड बाद की जटिलताओं के चलते निधन

By भाषा | Updated: May 26, 2021 18:46 IST

Open in App

गुवाहाटी, 26 मई असम के गोसाईगांव से चार बार विधायक रहे मजेन्द्र नारजारे का कोविड-19 के बाद की जटिलताओं से बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।

अस्पताल के चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के नेता नारजारे के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। बीपीएफ नेता 68 साल के थे।

नारजारे असम के कोकराझार जिले में गोसाईगांव विधानसभा क्षेत्र का 2006 से प्रतिनिधित्व कर रहे थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यूपीपीएल के सोमनाथ नारजारे को दस हजार से अधिक मतों से पराजित किया था।

स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने बताया कि नारजारे को कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई।

नारजारे की मंगलवार रात तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, यह खबर मिलने पर महंत उनका हालचाल जानने रात में अस्पताल गए थे।

उन्होंने कहा,‘‘ हालांकि उन्होंने कोविड-19 को मात दे दी थी लोकिन दुर्भाग्य से अन्य बीमारियां होने के चलते वह जीवन की जंग हार गए.......उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

नारजारे पहले एक स्कूल में प्रधानाचार्य थे। वह कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े थे।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने नारजारे के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा,‘‘ मैं गोसाईगांव के विधायक मजेन्द्र नारजारे के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं। वह एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता, प्रतिबद्ध राजनेता थे और उन्हें सभी बहुत प्यार करते थे, उनकी कमी महसूस की जाएगी।’’

हिमंत बिस्व सरमा मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि नारजारे का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

मंत्रिमंडल की बैठक में इन विधायक की याद में दो मिनट का मौन रखा गया।

सरमा ने मंत्रियों-- यू जी ब्रह्मा और परिमल शुक्लवैद्य को नारजारे के घर जाने एवं उनके शोकसंतप्त परिवार को सरकार की ओर से सात्वंना देने का निर्देश दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन वोरा ने कहा,‘‘ हमारे महाजोत (गठबंधन)के सहयोगी बीपीएफ विधायक के असमायिक निधन से बेहद दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया