लाइव न्यूज़ :

गर्ल कैडेट के साथ पोर्न क्लिप शेयर करने के आरोप के बाद सेना के इस अधिकारी का होगा कोर्ट मार्शल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 18:52 IST

पिछले कुछ सालों में जनरल बिपिन रावत के सेना प्रमुख बनने के बाद भारतीय सेना ने नैतिक भ्रष्टता के खिलाफ कई बार सख्त कार्रवाई की है।

Open in App

भारतीय सेना के एक मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल होना लगभग तय हो गया है। सेना के इस अधिकारी पर एनसीसी  की महिलाओं की कैडेट के साथ अश्लील वीडियो क्लिप्स शेयर करने का आरोप है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सेना के एक सूत्र ने बताया, 'अधिकारी देश के पश्चिमी हिस्से में पदस्थापित है। वहां इस अधिकारी की जिम्मेदारी नेशनल कैडेट कॉर्प्स की लड़कियों की देखरेख की थी। इस पोस्टिंग के दौरान उसने ये प्रोनोग्राफिक वीडियो क्लिप शेयर किये।' 

सूत्र के अनुसार इसके बाद गर्ल कैडेट्स ने इस बारे में सीनियर अधिकारियों से शिकायत की। मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिये गये। सूत्र के अनुसार, 'अधिकारी को जल्द ही रिटायर भी होना है लेकिन उन पर आर्मी एक्ट का सेक्शन 123 भी लगाया जा सकता है जिसके तहत रिटायरमेंट के बाद भी उन पर कार्रवाई की जा सकती है।'

अहम बात ये भी है कि पिछले कुछ सालों में जनरल बिपिन रावत के सेना प्रमुख बनने के बाद भारतीय सेना ने नैतिक भ्रष्टता के खिलाफ कई बार सख्त कार्रवाई की है। हाल में भारतीय सेना ने मेजर जनरल के ही रैंक के एक अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद कोर्ट मार्शल किया था। 

ऐसे ही एक और अधिकारी को अपने एक साथी अधिकारी की पत्नी के साथ अवैध रिश्ते रखने के आरोप के बाद कार्रवाई झेलनी पड़ी थी। पिछले दो से तीन सालों में 10 अधिकारियों का ऐसे आरोपों के बाद कोर्ट मार्शल किया जा चुका है।

टॅग्स :भारतीय सेनाबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?