गर्ल कैडेट के साथ पोर्न क्लिप शेयर करने के आरोप के बाद सेना के इस अधिकारी का होगा कोर्ट मार्शल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 18:52 IST2019-10-31T18:51:17+5:302019-10-31T18:52:01+5:30

पिछले कुछ सालों में जनरल बिपिन रावत के सेना प्रमुख बनने के बाद भारतीय सेना ने नैतिक भ्रष्टता के खिलाफ कई बार सख्त कार्रवाई की है।

Maj Genral to face court martial after allegedly sharing porn clips with ncc girl cadets | गर्ल कैडेट के साथ पोर्न क्लिप शेयर करने के आरोप के बाद सेना के इस अधिकारी का होगा कोर्ट मार्शल

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय सेना के एक मेजर जनरल का कोर्ट मार्शल होना लगभग तय हो गया है। सेना के इस अधिकारी पर एनसीसी  की महिलाओं की कैडेट के साथ अश्लील वीडियो क्लिप्स शेयर करने का आरोप है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सेना के एक सूत्र ने बताया, 'अधिकारी देश के पश्चिमी हिस्से में पदस्थापित है। वहां इस अधिकारी की जिम्मेदारी नेशनल कैडेट कॉर्प्स की लड़कियों की देखरेख की थी। इस पोस्टिंग के दौरान उसने ये प्रोनोग्राफिक वीडियो क्लिप शेयर किये।' 

सूत्र के अनुसार इसके बाद गर्ल कैडेट्स ने इस बारे में सीनियर अधिकारियों से शिकायत की। मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दिये गये। सूत्र के अनुसार, 'अधिकारी को जल्द ही रिटायर भी होना है लेकिन उन पर आर्मी एक्ट का सेक्शन 123 भी लगाया जा सकता है जिसके तहत रिटायरमेंट के बाद भी उन पर कार्रवाई की जा सकती है।'

अहम बात ये भी है कि पिछले कुछ सालों में जनरल बिपिन रावत के सेना प्रमुख बनने के बाद भारतीय सेना ने नैतिक भ्रष्टता के खिलाफ कई बार सख्त कार्रवाई की है। हाल में भारतीय सेना ने मेजर जनरल के ही रैंक के एक अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद कोर्ट मार्शल किया था। 

ऐसे ही एक और अधिकारी को अपने एक साथी अधिकारी की पत्नी के साथ अवैध रिश्ते रखने के आरोप के बाद कार्रवाई झेलनी पड़ी थी। पिछले दो से तीन सालों में 10 अधिकारियों का ऐसे आरोपों के बाद कोर्ट मार्शल किया जा चुका है।

Web Title: Maj Genral to face court martial after allegedly sharing porn clips with ncc girl cadets

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे