लाइव न्यूज़ :

म्यांमार में शांति एवं स्थिरता कायम रखने से भारत का सीधा हित जुड़ा है: सरकार

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च सरकार ने बुधवार को कहा कि म्यांमार में शांति एवं स्थिरता कायम रखने से भारत का सीधा हित जुड़ा है तथा वहां के हालिया घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने म्यांमार की सेना ने असैन्य सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर नियंत्रण कर लिया और आपातकाल लागू कर दिया। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू ची तथा ‘नेशनल लीड फॉर डेमोक्रेसी’ के कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि भारत ने आग्रह किया है कि वहां विधि व्यवस्था और लोकतांत्रिक पक्रिया को बहाल रखा जाए तथा म्यांमार के नेतृत्व का आह्वान किया है कि आपसी मतभेदों को शांतिपूर्ण एवं रचनात्मक तरीके दूर किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत म्यांमार में हालात पर करीबी नजर रखेगा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ संपर्क में बना रहेगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘भारत म्यांमार के साथ जमीनी और समुद्री सीमा साझा करता है तथा वहां शांति एवं स्थिरता कायम रखने से भारत का सीधा हित जुड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग