लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के सभी स्टेशनों पर मुख्य वाईफाई सेवा शुरू

By भाषा | Updated: October 17, 2021 14:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के सभी स्टेशनों पर यात्री अब मुफ्त हाई-स्पीड वाईफाई से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। डीएमआरसी ने रविवार को यह सुविधा शुरू की है।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम एक प्रौद्योगिकी संघ के साथ मिलकर मेट्रो ट्रेनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर) के अंदर भी इस सुविधा को शुरू करने पर काम कर रहा है।

जनवरी 2020 में, मेट्रो ने नयी दिल्ली और द्वारका सेक्टर-21 स्टेशनों को जोड़ने वाली एयरपोर्ट लाइन पर ट्रेन के डिब्बों के अंदर हाई-स्पीड वाईफाई सुविधा शुरू की थी। यह दक्षिण एशियाई क्षेत्र में किसी भी देश में इस तरह की पहली सुविधा थी।

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की इस 22.7 किलोमीटर लंबी लाइन पर नयी दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, दिल्ली एरोसिटी, आईजीआई एयरपोर्ट और द्वारका सेक्टर 21 समेत छह स्टेशन हैं।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, “डीएमआरसी ने प्रायोगिक आधार पर अपनी एयरपोर्ट लाइन की ट्रेनों में मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू की थी, जिसे 2020 में कोविड से उत्पन्न बाधाओं के कारण निलंबित कर दिया गया था, और अब अगले 10-15 दिनों के अंदर इसे बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है।

दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को लगातार बेहतर बनाने के प्रयासों के तहत येलो लाइन या लाइन -2 पर समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर तक सभी मेट्रो स्टेशनों पर मुफ्त हाई-स्पीड वाईफाई सेवा सफलतापूर्वक शुरू की है। अधिकारियों ने कहा कि नेटवर्क के अन्य गलियारों के स्टेशनों तक सुविधा का विस्तार करने पर काम किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos