लाइव न्यूज़ :

मुख्य समाचार दोपहर दो बजे

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर रविवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

प्रादे30 बंगाल मतगणना तीसरी लीड रुझान

बंगाल उपचुनाव : भवानीपुर में ममता को भारी बढ़त, मुर्शिदाबाद की दो सीटों पर भी टीएमसी आगे

कोलकाता/बरहामपुर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव में रविवार को 10वें चरण की मतगणना के बाद 31,645 मतों से आगे चल रही हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

प्रादे20 महाराष्ट्र जहाज लीड एनसीबी

एनसीबी ने नशीले पदार्थों के इस्तेमाल के आरोप में शाहरुख खान के पुत्र और सात अन्य को हिरासत में लिया

मुंबई, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां एक यात्री क्रूज जहाज पर छापा मारकर वहां नशीले पदार्थों के साथ चल रही पार्टी का भंडाफोड़ किया और इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को हिरासत में ले लिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

दि9 नमामि गंगे परियोजना

‘नमामि गंगे 2.0’ परियोजना शुरू करेगी सरकार

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार गंगा एवं सहायक नदियों की स्वच्छता एवं निर्मलता के अभियान को और गति प्रदान करने के लिये ‘‘नमामि गंगे 2.0’’ परियोजना शुरू करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

दि8 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में कमी

नयी दिल्ली, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,842 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,38,13,903 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,70,557 रह गयी है जो 199 दिनों में सबसे कम है।

प्रादे17 गुजरात निगम चुनाव मतदान

गुजरात : गांधीनगर नगर निगम, तीन नगरपालिकाओं के लिए मतदान जारी

अहमदाबाद, गुजरात में गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) और तीन नगरपालिकाओं ओखा, भाणवड और थारा के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि14 पाक राशिद टीटीपी

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीटीपी से बातचीत के बचाव में उतरे पाक के गृह मंत्री

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने "सुलह" के लिए प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के साथ बातचीत करने के सरकार के कदम का बचाव करते हुए कहा कि बातचीत "अच्छे तालिबान" के लिए है।

वि2 अमेरिका गांधी

अमेरिका के विभिन्न शहरों में गांधी जयंती मनायी गयी

वाशिंगटन, अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का अहिंसा, सम्मान और सहिष्णुता का संदेश आज जितना मायने रखता है उतना शायद पहले कभी नहीं रहा होगा। वैश्विक शांति के दूत महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती के मौके पर अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धांजलि दी गयी।

अर्थ4 पेट्रोल मूल्यवृद्धि

पेट्रोल के दाम 25 पैसे लीटर और बढ़े, डीजल 30 पैसे महंगा हुआ

नयी दिल्ली, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को फिर वृद्धि हुई। इससे देशभर में वाहन ईंधन के दाम नयी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। हालांकि, शीर्ष सरकारी अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत के लिए कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि का पूरा बोझ उन पर नहीं डाला है।

अर्थ10 गूगल कू अनुपालन

गूगल ने अगस्त में 93,550 सामग्रियों को हटाया, कू ने 38,456 सामग्रियों को नियंत्रित किया

नयी दिल्ली, गूगल ने अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसे अगस्त 2021 में उपयोगकर्ताओं से 35,191 शिकायतें मिलीं और इनके आधार पर उसने 93,550 सामग्रियों को हटाया।

खेल6 खेल आईपीएल दिल्ली संभावना

शीर्ष पर पहुंचने की जंग में एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और दिल्ली

दुबई, दोनों टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार को यहां होने वाला मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे काफी हद तक यह तय हो जाएगा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कौन सी टीम शीर्ष पर रहकर आगे बढ़ेगी।

खेल10 खेल महिला भारत डिनर

भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 241 रन पर पारी घोषित की

गोल्ड कोस्ट, भारतीय तेज गेंदबाजों ने नयी गुलाबी गेंद से शानदार प्रदर्शन किया जिसके बाद दबाव में आयी आस्ट्रेलियाई टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने रविवार को यहां एकमात्र दिन-रात्रि महिला टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 241 रन पर समाप्त घोषित करने का दिलचस्प फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों