लाइव न्यूज़ :

'मैं भी चौकीदार' लिखे कप में बंटी चाय-कॉफी, शताब्दी ट्रेन में आचार संहिता का उल्लंघन की उठी बात, रेल मंत्रालय सख्त

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 29, 2019 15:04 IST

भारतीय रेल की काठगोदाम शताब्दी ट्रेन में शुक्रवार को 'मैं भी चौकीदार' लिखे हुए कप में चाय बांटी गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो गई। इस पर रेल मंत्रालय ने कार्रवाई की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देशताब्दी ट्रेन में 'मैं भी चौकीदार' लिखे कप में मिल रही थी चाय, तस्वीर वायरल होने पर रेल मंत्रालय की कार्रवाईतस्वीर वायरल होने पर रेल मंत्रालय हुआ सख्त, कहा- कार्रवाई की जा रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय रेल की शताब्दी ट्रेन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा रही है। शुक्रवार (29 मार्च) को 12040, काठगोदाम शताब्दी में 'मैं भी चौकीदार' लिखे कप में चाय-कॉफी बांटे जाने का मामला सामने आया है। ऐसे ही एक कप की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने पर रेल मंत्रालय को भी हरकत में आना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक रेल मंत्रालय ने कहा, ''ऐसा आज ही हुआ लेकिन तत्काल प्रभाव से ग्लासेज को हटा लिया गया। ठेकेदार के खिलाफ पैनल की कार्रवाई की जा रही है। सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।'' 

बता दें कि पायल मेहता नाम की ट्वीटर यूजर ने शुक्रवार (29 मार्च) को 'मैं भी चौकीदार' लिखे कप की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ''एक सहकर्मी ने साझा किया कि किस प्रकार #मैं भी चौकीदार ब्रांडिंग को ट्रेन में इस्तेमाल किया जा रहा है... ट्रेन नंबर 12040, काठगोदाम शताब्दी में इन कप्स में दो बार चाय दी गई। क्या यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है?''

इसी के साथ पायल ने रेल मंत्रालय, चुनाव आयोग और रेल मंत्री पियूष गोयल को टैग किया था। रेल मंत्रालय ने इस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए आईआरसीटीसी नॉर्थ जोन मामला देखने के लिए रीट्वीट किया। आईआरसीटीसी नॉर्थ जोन ने भी  बिना देर किए इस पर संज्ञान लिया। 

इसी के साथ ट्विटर पर यूजर्स ने ये भी सवाल उठाए कि इन कप्स पर बीजेपी का लोगो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी नहीं दिखाई दे रही है।  बता दें कि रफाल विमान सौदा मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार निशाना बनाए जाने के बाद हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन की शुरुआत की थी। जिस दिन इस कैंपेन की शुरुआत हुई थी, ट्वीटर पर 'मैं भी चौकीदार' हैशटैग टॉप ट्रेंड में रहा था। सोशल मीडिया पर लगातार इस इस कैंपेन की धमक दिखाई दे रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय रेलनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन