लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी हिंसा का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा डेंगू से पीड़ित

By भाषा | Updated: October 24, 2021 15:48 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उप्र), 24 अक्टूबर लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत की घटना के मुख्‍य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि होने के बाद उसे रविवार दोपहर जिला जेल से जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

इससे पहले शनिवार को, आशीष मिश्रा उर्फ ‘मोनू’ को पुलिस हिरासत से वापस जिला जेल भेजना पड़ा था, क्योंकि जांचकर्ताओं ने उसे बुखार के कारण पूछताछ के लिए चिकित्सीय रूप से अयोग्य पाया था। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और तिकुनिया मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के सदस्य अरुण कुमार सिंह ने रविवार को आशीष मिश्रा के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बुखार और डेंगू से पीड़ित होने के कारण पूछताछ के लिए चिकित्सीय रूप से अनुपयुक्त होने की वजह से आशीष मिश्रा को वापस जिला जेल भेज दिया गया।

रविवार की सुबह लखीमपुर खीरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने डॉक्टरों के पैनल के साथ जिला जेल पहुंचकर आशीष मिश्रा का परीक्षण किया। बाद में भटनागर ने संवाददाताओं से कहा, “कल रात एकत्र किए गए नमूने (आशीष मिश्रा के) में डेंगू के लक्षण मिले। उन्होंने कहा कि ताजा नमूना आगे के विश्लेषण के लिए लखनऊ भेजा गया था। उन्होंने कहा कि आशीष मिश्रा का रक्त शर्करा स्तर गंभीर पाया गया, जबकि इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम में कुछ बदलाव देखे गए, जिन्हें जिला अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञ पैनल की निगरानी में इलाज के लिए लाया गया। उन्होंने कहा, “आशीष मिश्रा को जिला अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा और रिपोर्ट के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।” बाद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आशीष मिश्रा को जिला अस्पताल में सुरक्षित कक्ष में भेज दिया गया।

तिकुनिया मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के डेंगू से पीड़ित होने की आशंका के बाद शनिवार को उनका नमूना जांच के लिए भेजा गया था।

आशीष मिश्रा सहित तीन अन्य को पूछताछ के लिए शुक्रवार शाम को दो दिन के लिए अदालत से पुलिस हिरासत में लिया गया था। इस बीच, शनिवार को गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों मोहित त्रिवेदी, रिंकू राणा और धर्मेंद्र को शनिवार शाम को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जांचकर्ताओं ने उनकी 14 दिन की पुलिस हिरासत के लिए आवेदन दिया। इन तीनों को पुलिस हिरासत में भेजे जाने की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में तीन अक्टूबर को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' के एक बयान से आक्रोशित किसानों द्वारा मंत्री के पैतृक गांव में आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह