लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 6, 2021 12:24 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), छह जून अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी एवं शराब माफिया ऋषि शर्मा को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि शर्मा को अलीगढ़-बुलंदशहर की सीमा पर गिरफ्तार किया गया। वह नौ दिन तक अपने ठिकाने पर छिपे रहने के बाद दूसरे स्थान पर भागने की फिराक में था।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात पुलिस को यह सूचना मिली कि ऋषि अपनी गाड़ी से रविवार को बुलंदशहर जाएगा। इसपर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी से भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की।

पुलिस जहरीली शराब से मौतों के मामले में अब तक 61 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है

अलीगढ़ के विभिन्न इलाकों में जहरीली शराब से 35 लोगों की मौत के मामले में 13 अलग-अलग मुकदमों में आरोपी शर्मा पर घोषित 75,000 रुपये के इनाम को शनिवार को ही बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया था।

पुलिस ने पांच दिनों के दौरान उसके परिवार के पांच सदस्यों-उसकी पत्नी, बेटे, दो भाइयों तथा एक भतीजे को गिरफ्तार किया। पुलिस ऋषि की गिरफ्तारी के लिए आसपास के छह राज्यों में भी सक्रिय थी। इन राज्यों में उसका नेटवर्क था।

गौरतलब है कि अलीगढ़ के टप्पल और अकराबाद थाना क्षेत्र में गत 28 मई से शुरू हुआ जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा। प्रशासन के मुताबिक इस घटना में अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हुई है। हालांकि संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 98 लोगों का अब तक पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। प्रशासन का मानना है कि 35 के अतिरिक्त जिन लोगों का भी पोस्टमॉर्टम हुआ है, उनकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही माना जाएगा कि उनकी मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता