लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 6, 2021 14:52 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), छह जून अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में हुई मौतों के मामले में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि शर्मा को अलीगढ़-बुलंदशहर की सीमा पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि वह पिछले नौ दिनों तक अपने ठिकाने पर छिपे रहने के बाद दूसरे स्थान पर भागने की फिराक में था।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि ऋषि अपनी गाड़ी से रविवार को बुलंदशहर जाएगा। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी से भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की।

पुलिस जहरीली शराब से मौतों के मामले में कुल 17 मुकदमे दर्ज कर अब तक 61 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शर्मा पर घोषित 75000 रुपए के इनाम को शनिवार को ही बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया था।

पुलिस ने पांच दिनों के दौरान उसके परिवार के पांच सदस्यों उसकी पत्नी, बेटे, दो भाइयों तथा एक भतीजे को गिरफ्तार किया था। पुलिस ऋषि की गिरफ्तारी के लिए आसपास के छह राज्यों में भी सक्रिय थी। इन राज्यों में उसका नेटवर्क था।

इससे पहले पुलिस ने शर्मा के साथी 50 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त विपिन यादव और उसके भाई मुनीष शर्मा को गिरफ्तार किया था उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गौरतलब है कि अलीगढ़ के टप्पल और अकराबाद थाना क्षेत्र में पिछली 28 मई से शुरू हुआ जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा। प्रशासन ने इस में अब तक 35 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। इसके अलावा गत दो जून को जवां थाना क्षेत्र में भी नहर में फेंकी गई शराब पीने से ईंट भट्ठे पर काम करने वाले 10 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस तरह जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 45 हो गया है।

हालांकि संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 98 लोगों का अब तक पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। प्रशासन का मानना है कि 35 के अतिरिक्त जिन लोगों का भी पोस्टमार्टम हुआ है उनकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही माना जाएगा कि उनकी मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे