लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी भाजपा से निष्कासित, रासुका और गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:57 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), सात जून जिले में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में हुई मौतों के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले के पांच प्रमुख आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) तथा गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ऋषि शर्मा भाजपा का सदस्य था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया है।

भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार को अलीगढ़-बुलंदशहर की सीमा से गिरफ्तार किए गए ऋषि शर्मा से पूछताछ शुरू कर दी गई है और ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही शराब माफिया का पूरा नेटवर्क सामने आ जाएगा। उसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के छह राज्यों तक फैला बताया जाता है।

सूत्रों के अनुसार ऋषि हापुड़ जिले के नजदीक गढ़मुक्तेश्वर इलाके में स्थित एक आश्रम में साधु के वेश में छिपा हुआ था। पुलिस को एक वीडियो फुटेज के जरिए उसके ठिकाने के बारे में मालूम हुआ था। पुलिस ने पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश तथा कुछ अन्य राज्यों में शर्मा के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी।

बाद में, पुलिस को पता चला कि ऋषि शर्मा गढ़मुक्तेश्वर आश्रम में छिपा हुआ है। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह भाग चुका था। मगर कुछ मुखबिरों की मदद से अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा से रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सोमवार को बताया कि मामले के मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा समेत पांच प्रमुख आरोपियों के खिलाफ रासुका तथा गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि अलीगढ़ के टप्पल और अकराबाद थाना क्षेत्र में गत 28 मई से शुरू हुआ जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा। प्रशासन ने इसमें अब तक 35 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। इसके अलावा गत दो जून को जवां थाना क्षेत्र में भी नहर में फेंकी गई शराब पीने से 10 ईंट भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई थी। इस तरह जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 45 हो गया है।

हालांकि, संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 98 लोगों का अब तक पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। प्रशासन का मानना है कि 35 के अतिरिक्त जिन लोगों का भी पोस्टमॉर्टम हुआ है, उनकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही माना जाएगा कि उनकी मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं