कोलकाता में दोहरे हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:16 IST2021-11-01T18:16:27+5:302021-11-01T18:16:27+5:30

Main accused in Kolkata double murder case arrested from Mumbai | कोलकाता में दोहरे हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

कोलकाता में दोहरे हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

कोलकाता, एक नवंबर दक्षिणी कोलकाता में दोहरे हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस मामले में कथित तौर पर शामिल छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और स्थानीय अदालत द्वारा तीन नवंबर तक ट्रांजिट रिमांड दिए जाने के बाद उन्हें शहर लाया जा रहा है।

शहर के गरियाहाट इलाके में 17 अक्टूबर को एक इंजीनियरिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक सुबीर चाकी (61) और उनके चालक रॉबिन मंडल (65) का शव दो मंजिला मकान की अलग-अलग मंजिलों पर मिली थी। उनके गर्दन, पैर और पीठ पर चाकू से किए गए गये वार के कई के निशान थे।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चाकी के घर में घरेलू सहायक के रूप में काम करनेवाला मिथू हलदर, अपने बेटों और कुछ अन्य के साथ इस मामले में शामिल था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिथू हलदर, उसके छोटे बेटे और अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन मिथू हलदर का बड़ा बेटा विक्की और उसका सहयोगी शुभंकर मंडल हत्या के बाद मुंबई फरार हो गया था। इन दोनों को मुंबई के परेल ईस्ट से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वे एक निर्माणाधीन इमारत में पहरेदार के रूप में काम करते थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में ये दोनों मुख्य हमलावर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Main accused in Kolkata double murder case arrested from Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे