लाइव न्यूज़ :

फर्जी कोविड जांच घोटाले के मुख्य आरोपी दंपति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:43 IST

Open in App

देहरादून, आठ नवंबर हरिद्वार कुंभ के दौरान कथित फर्जी कोविड जांच घोटाले के मुख्य आरोपियों और मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेस के मालिक दंपति शरत पंत और मल्लिका पंत को सोमवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया।

लंबे समय से फरार चल रहे शरत और मल्लिका को मुखबिर की सूचना पर घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (सिट) ने नोएडा सेक्टर 48 स्थित उनके आवास से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे अपना कुछ सामान लेने वहां पहुंचे थे।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपियों द्वारा पहले कोविड जांच का अनुबंध हासिल करने में नियमों का उल्लंघन किया गया और फिर वास्तविक आंकड़ों के मुकाबले भारी संख्या में काल्पनिक नामों की डाटा एंट्री कर फर्जी बिल बनाकर सरकार से धन प्राप्त करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने बताया कि मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेस ने फर्जी कोविड जांच के आंकड़े तैयार कर 1,24,031 श्रद्धालुओं की जांच दर्शाते हुए सरकार के सामने 354 रुपये प्रति व्यक्ति जांच के हिसाब से चार करोड़ रुपये से अधिक का बिल प्रस्तुत किया और उसमें से 15,41,670 रुपये का भुगतान प्राप्त करने में सफल भी रहे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घोटाले की जांच अभी जारी है और इसमें पांच और लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढेगी, इसमें आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले, सिट ने 21 जुलाई को एक अन्य आरोपी हरियाणा के झज्जर जिले के आशीष वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। वशिष्ठ पर आरोप है कि उसने घोटाले में शामिल नलवा लैबोरेटरीज को मानव संसाधन और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई।

हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी की तहरीर पर 17 जून को मैक्स कॉरपोरेट सर्विसेज और दो निजी लैबों—नलवा लैबोरेटरीज और डॉ लालचंदानी लैब के खिलाफ कुंभ के दौरान कोविड जांच में कथित फर्जीवाड़ा करने के लिए महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी तथा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए घोटाले की जांच के लिए सिट का गठन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल