लाइव न्यूज़ :

झूठी शान की खातिर हत्या के संदिग्ध मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 30, 2021 18:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून दिल्ली के द्वारका में एक सप्ताह पहले झूठी शान की खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में अपनी रिश्ते की बहन को कथित रूप गोली मारने और उसके पति की हत्या के लिये 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान विक्की के रूप में हुई है। गोलीबारी की घटना 24 जून की रात द्वारका सेक्टर 23 में अंबरहाई गांव में दंपत्ति के किराए के घर में हुई थी। चार गोलियां लगने के बाद विनय दहिया (23) की मौत हो गई थी जबकि किरन दहिया (19) की गर्दन में चोट लगी थी और उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने संदेह जताया था कि यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला हो सकता है। उन्होंने कहा था कि दंपत्ति ने पिछले साल अपने-अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी।

पिछले साल अगस्त में दंपत्ति ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख कर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। अदालत ने सोनीपत पुलिस को दंपत्ति को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर