लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में नकली दवा बेचने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:09 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 24 जून ओडिशा में कोविड-19 की नकली दवा बेचने में कथित रूप से शामिल तीन लोगों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मेडिलॉयड मेडिसमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को कटक में गिरफ्तार किया गया। इसने 17,400 से ज़्यादा नक़ली दवाईयों का भंडारण कर रखा था।

अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी ने इस मामले में अग्रिम जमानत हासिल करने के लिए ओडिशा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और उसकी याचिका अभी लंबित है।

एसटीएफ ने गिरफ्तार लोगों और कंपनी से जुड़े कई बैंक खातों को जब्त (सील) कर दिया। उन्होंने कहा कि खातों में 50 लाख से अधिक की धनराशि है।

एसटीएफ ने इससे पहले फैविमैक्स-200 और फैविमैक्स-400 को कटक के एक दवा दुकान से जब्त किया था। ये दवाइयां फैविपिराविर के वेरिएंट हैं और इसका इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के इलाज में किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग ने नकली दवाएं खरीदने और उसके भंडारण के मामले में मेडिलॉयड मेडिसमेंट प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में 11 जून को छापेमारी की ।

उन्होंने कहा कि कटक स्थित कंपनी ने फर्जी कंपनी मैक्स रिलीफ हेल्थ केयर से 65 रुपये में 10 गोलियों के पत्ते के हिसाब से फेविमैक्स गोलियां खरीदी और फिर उन्हें 1,290 रुपये प्रति पत्ते के हिसाब से बेची।

अधिकारी ने कहा कि मैक्स रिलीफ हेल्थकेयर एक और संदिग्ध कंपनी है, जो हिमाचल प्रदेश के सोलन में दवाओं के निर्माण का दावा करती है। फिलहाल तीन टीमें ओडिशा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में मामले की जांच कर रही हैं।

ओडिशा सरकार, महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी शुरू की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित