लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा ने दिल्ली पुलिस प्रमुख को लिखा पत्र, सुरक्षा वापस लेने को कहा

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने घर पर तीन सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का यह कहकर विरोध किया कि कहीं उनकी निगरानी के लिए तो ऐसा नहीं किया गया है। इसके साथ ही तृकां सांसद ने दिल्ली पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर इन सुरक्षाकर्मियों को वापस बुलाने को कहा है ।

दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव को लिखे पत्र में सांसद ने कहा कि बाराखंबा थाने के प्रभारी 12 फरवरी को उनके आवास पर उनसे मिलने आए थे, और उसके कुछ ही देर बाद असॉल्ट राइफल धारी सीमा सुरक्षाबल के तीन जवानों को उनके घर के बाहर तैनात कर दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे घर आने वाले और यहां से जाने वालों की गतिविधि पर उनकी नजर है, और मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि मेरी निगरानी की जा रही है।’’

सांसद ने कहा, ‘‘मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि निजता का अधिकार एक मौलिक अधिकार है, और इस देश का नागरिक होने के नाते भारत का संविधान मुझे इसकी गारंटी देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पड़ताल करने पर मुझे पता चला कि इन सशस्त्र अधिकारियों की तैनाती मेरी सुरक्षा के लिए बाराखंबा रोड पुलिस थाने द्वारा की गई है।’’

सांसद ने कहा, ‘‘हालांकि, इस देश का साधारण नागरिक होने के नाते, न तो मैंने ऐसी सुरक्षा मांगी है और न ही मैं चाहती हूं। इसलिए आपसे आग्रह है कि इन सुरक्षा अधिकारियों को आप वापस बुला लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू