लाइव न्यूज़ :

महुआ मोइत्रा जी सीट पर बैठे-बैठे टिप्पणी करना बंद करिए, अन्यथा मुझे कार्रवाई करनी होगीः ओम बिरला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 18:00 IST

सदन में पश्चिम बंगाल से भाजपा के सदस्य खगेन मुर्मू राज्य में स्मारक से संबंधित पूरक प्रश्न पूछ रहे थे और संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल उनका उत्तर दे रहे थे। इस दौरान तृणमूल सदस्य महुआ मोइत्रा की किसी टिप्पणी पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नाराजगी जताई।

Open in App
ठळक मुद्देसीट से बैठे-बैठे टिप्पणी करने पर तृणमूल सदस्य से नाराजगी जताई लोकसभा अध्यक्ष ने।मोइत्रा खड़े होकर कुछ कहने लगीं जिस पर अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आसन न्यायपूर्ण कार्रवाई करता है या नहीं, यह सदन तय कर लेगा।’’

लोकसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा के सीट पर बैठे-बैठे टिप्पणी करने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें आगे ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी।

सदन में पश्चिम बंगाल से भाजपा के सदस्य खगेन मुर्मू राज्य में स्मारक से संबंधित पूरक प्रश्न पूछ रहे थे और संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल उनका उत्तर दे रहे थे। इस दौरान तृणमूल सदस्य महुआ मोइत्रा की किसी टिप्पणी पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘सीट पर बैठे-बैठे टिप्पणी करना बंद करिए। अन्यथा मुझे कार्रवाई करनी होगी।’’ इस दौरान मोइत्रा खड़े होकर कुछ कहने लगीं जिस पर अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आसन न्यायपूर्ण कार्रवाई करता है या नहीं, यह सदन तय कर लेगा।’’ उन्होंने सदन में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय से भी कहा कि वह अपनी पार्टी की सदस्य को सदन के नियमों से अवगत कराएं जो बार-बार टिप्पणी करती रहती हैं और उन्हें यह भी बताएं कि वह अपनी सीट पर जाकर बोलें।

बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘मैं सदस्य से आपकी बात कहूंगा और आपका निर्देश पहुंचाऊंगा कि वह सदन के नियमों का पालन करें। वह पहली बार सांसद बनी हैं और बहुत प्रतिबद्ध हैं। आप भी उन्हें आशीर्वाद दीजिए।’’

अध्यक्ष बिरला ने शून्यकाल में भाजपा के एक सदस्य से भी बिना अनुमति के बोलने पर नाराजगी जताई। प्रश्नकाल समाप्त होने पर पश्चिम बंगाल से भाजपा के सदस्य सौमित्र खान एक पोस्टर दिखाते हुए राज्य का कोई विषय उठाना चाह रहे थे।

अध्यक्ष ने उन्हें अनुमति नहीं दी। इस दौरान भाजपा के ही रमेश विधूड़ी खड़े होकर अध्यक्ष से खान को बोलने की इजाजत मांगने लगे। अध्यक्ष बिरला ने कहा कि मैंने आपको उनका वकील बनने की इजाजत नहीं दी है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से सदस्य को समझाने को भी कहा।

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदओम बिरलाटीएमसीमहुआ मोइत्राममता बनर्जीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है