लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के पास बहुमत है तो सरकार बनाकर दिखाए, हमारे पास संख्या उपलब्ध, विधान सभा में साबित कर देंगे: संजय राउत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 15:49 IST

संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'बीजेपी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास कर रही है जो अच्छी बात नहीं है। अगर बीजेपी के पास संख्या है तो उसे सरकार बनाना चाहिए।'

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी कर रही है राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश, ये अच्छी बात नहीं: संजय राउतशिवसेना के सभी विधायक साथ, हमारे पास अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए संख्या उपलब्ध: राउत

महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना ने आरोप लगाया है कि बीजेपी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास कर रही है। राउत ने साथ ही कहा कि राज्य में जो भी अस्थिरता फिलहाल है वह बीजेपी की ही वजह से है। शिवसेना नेता ने ये भी साफ कर दिया कि अगर बीजेपी ऐसी कोई घोषणा करती है कि वह सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है तो उनकी पार्टी अगला कदम उठाएगी।

मुंबई में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय राउत ने इस बात पर एक बार फिर जोर दिया कि शिवसेना 50-50 के फॉर्मूले और मुख्यमंत्री पद की मांग पर टिकी हुई है। संजय राउत ने कहा कि वोट देने वाली जनता भी शिवसेना के मुख्यमंत्री का इंतजार कर रही है।

शिवसेना विधायकों की 'मातोश्री' में बैठक के कुछ देर बाद संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'उद्धव ठाकरे शिवसेना का मुख्यमंत्री होने की मांग पर अड़े हुए हैं। शिवसेना अपने 50-50 की शर्त पर भी कायम है।'

साथ ही संजय राउत ने इस बात का भी भरोसा दिया कि शिवसेना के विधायक पूरी तरह से पार्टी के साथ हैं। संजय राउत ने कहा, 'हमारे पास अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए संख्या है। हमें इसे यहां दिखाने की जरूरत नहीं है। हम इसे विधानसभा के फ्लोर पर दिखाएंगे। हमारे पास विकल्प है। हम बिना विकल्प के बात नहीं करते हैं।'

बीजेपी कर रही है राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश

संजय राउत ने कहा, 'बीजेपी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रयास कर रही है जो अच्छी बात नहीं है। अगर बीजेपी के पास संख्या है तो उसे सरकार बनाना चाहिए। अगर नहीं तो बीजेपी इस बात की घोषणा कर दे कि वे सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। हम फिर अपना अगला कदम उठाएंगे।' संजय राउत ने कहा कि राज्य में अस्थिरता बीजेपी की वजह से है और शिवसेना इसे स्थायित्व देगी।

शिवसेना विधायक 'हाउस अरेस्ट' नहीं

संजय राउत ने इस बात से इनकार किया कि पार्टी विधायकों को होटल में रखने जा रही है। संजय राउत ने कहा, 'ये बात गलत है कि हम विधायकों को हाउस अरेस्ट रखने जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि वे साथ हों अगर उन्हें कहीं जाना हो। हमारे विधायक किसी डर में नहीं हैं। मुंबई से बाहर के विधायकों के पास यहां रहने की जगह नहीं है इसलिए हमने उन्हें होटल में रखा है।'

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी