लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: तेज रफ्तार कार ने ट्रक में मारी टक्कर, 9 छात्रों की दर्दनाक मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2019 12:57 IST

कार तेज रफ्तार से चल रही थी। कदमवक बस्ती के पास पहुंचने पर ड्राइवर कार पर से नियंत्रण नहीं गंवा बैठा और वह पहले डिवाइडर से टकरायी तथा फिर राजमार्ग की दूसरी तरफ जाकर ट्रक से टकरा गई।’’ उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह हादसा तेज रफ्तार और ड्राइवर के गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठने की वजह से हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देउनकी उम्र 19-23 वर्ष के बीच थी।रायगढ से अपने गृहनगर जा रहे थे।

महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार के ट्रक से टकरा जाने के कारण कार में सवार नौ विद्यार्थियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा कदमवक बस्ती के समीप रात करीब डेढ़ बजे हुआ। लोनी कलभोर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सूरज बंडगार ने कहा, ‘‘ जिन लोगों की इस हादसे में जान गयी वे पुणे जिले के यावत के निवासी थे। उनकी उम्र 19-23 वर्ष के बीच थी। वे रायगढ से अपने गृहनगर जा रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कार तेज रफ्तार से चल रही थी। कदमवक बस्ती के पास पहुंचने पर ड्राइवर कार पर से नियंत्रण नहीं गंवा बैठा और वह पहले डिवाइडर से टकरायी तथा फिर राजमार्ग की दूसरी तरफ जाकर ट्रक से टकरा गई।’’ उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि यह हादसा तेज रफ्तार और ड्राइवर के गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठने की वजह से हुआ।

बंडगार के मुताबिक यह कार कुछ मिनट पहले एक टोल प्लाजा से गुजरी थी, उसके कर्मचारियों ने भी बताया कि कार तेज रफ्तार से जा रही थी।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार सभी नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी। बंडगार ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों और पुलिस ने देखा कि उनमें से एक व्यक्ति के शरीर में कुछ हरकत हो रही थी। उसे तत्काल समीप के अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

अधिकारी ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाये गये हैं। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं