लाइव न्यूज़ :

महोबा: जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

By भाषा | Updated: February 6, 2021 14:18 IST

Open in App

महोबा (उप्र), छह फरवरी महोबा जिले की चरखारी कोतवाली क्षेत्र के पंचमपुरा तिराहे के पास शुक्रवार की देर शाम बोलेरो जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

चरखारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) लाखन सिंह ने शनिवार को बताया कि रिवई गांव के पंचमपुरा तिराहे में शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक जीप की टक्कर लगने से एक ही बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रिवई गांव निवासी चेतराम कुशवाहा (25) और बीरू खंगार (23) के रूप में हुई है। दोनों युवक रिवई गांव से चरखारी कस्बे किसी काम से आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक जीप छोड़कर भाग गया है। जीप को कब्जे में ले लिया है और युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे