लाइव न्यूज़ :

महोबा : किसानों ने राजमार्ग जामकर कृषि कानूनों का किया विरोध

By भाषा | Updated: November 28, 2020 16:04 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 28 नवंबर महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में शनिवार को केंद्र सरकार के कृषि संबंधी तीन कानूनों के विरोध में बुंदेलखंड़ के किसानों ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप कुमार दुबे ने बताया कि "बुंदेलखंड़ किसान यूनियन (बीकेयू) की अगुआई में करीब पांच सौ किसानों ने शनिवार दोपहर में करीब एक बजे कुलपहाड़ कस्बे में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था, जिससे यातायात बाधित हो गया था।"

उन्होंने बताया कि "किसान केंद्र सरकार के हाल के कृषि संबंधी तीन कानूनों का वापस लेने की मांग कर रहे थे।"

एसएचओ ने बताया कि "अधिकारियों से बातचीत के बाद किसान नेताओं ने करीब दो घंटे बाद स्वतः जाम खोल दिया है। किसानों के साथ किसी तरह का कोई टकराव नहीं हुआ है।"

बुंदेलखंड़ किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि "कर्ज और मर्ज से जूझ रहे बुंदेलखंड़ के किसान वैसे भी रोजाना आत्महत्या कर रहे हैं, यदि ये कानून लागू हो गए तो किसान सामूहिक आत्महत्या करने के लिए बाध्य होंगे।"

उन्होंने दावा किया कि "आज के प्रदर्शन में करीब डेढ़ हजार किसानों ने हिस्सा लिया और अनवरत कृषि संबंधी नए कानूनों को वापस लिए जाने तक विरोध किया जाता रहेगा।"

शर्मा ने कहा कि "अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए देश का किसान एकजुट है। किसी भी दशा में किसान विरोधी कानून लागू नहीं होने दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि "शांति पूर्ण प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे पंजाब और हरियाणा के किसानों पर शुक्रवार को केंद्र सरकार के इशारे पर खट्टर सरकार की पुलिस ने सिंघू सीमा पर ज्यादती की है। किसानों पर पानी की बौछारें, आंसू गैस गोले और लाठियां भांजकर अपनी किसान विरोधी सोच उजागर की है।"

उधर, भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि "फतेहपुर जिले से आज शाम करीब एक सौ किसानों का जत्था निजी वाहनों से दिल्ली कूच कर रहा है जो वहां पंजाब और हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए