लाइव न्यूज़ :

महिंदर कौर ने बठिंडा अदालत में कंगना रानौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: January 8, 2021 23:28 IST

Open in App

बठिंडा, आठ जनवरी पंजाब की महिला किसान महिंदर कौर ने अभिनेत्री कंगना रानौत के खिलाफ बठिंडा की अदालत में शिकायत दर्ज कराई है। कंगना रानौत ने ट्विटर पर महिंदर कौर को “शाहीन बाग की दादी” बताया था।

कौर के वकील रघबीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह शिकायत भादंसं की धारा 499 (मानहानि) और 500 (मानहानि की सजा) के तहत दर्ज की गई है।

वकील ने कहा कि अदालत ने शिकायत पर सुनवाई के लिए 11 जनवरी की तारीख तय की है।

अपनी शिकायत में पंजाब की 73 वर्षीय महिला किसान ने कहा कि अभिनेत्री ने एक अन्य महिला से तुलना करते हुए ट्वीट में उनके खिलाफ 'झूठा आरोप और टिप्पणियां' कीं। उनका कहना था कि वह वही 'दादी' हैं जो शाहीन बाग विरोध का हिस्सा थीं ।

कौर ने शिकायत में आरोप लगाया, "इस तरह की टिप्पणियां कर अभिनेत्री ने मेरी प्रतिष्ठा को कम किया।’’

शिकायत के अनुसार, "गलत और अपमानजनक" ट्वीट के कारण, शिकायतकर्ता को गंभीर मानसिक तनाव, पीड़ा, उत्पीड़न, अपमान आदि का सामना करना पड़ा है।

यहां के बहादुरगढ़ जांदियां गांव की रहने वाली कौर ने कहा कि रानौत ने बिना शर्त माफी भी नहीं मांगी है।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने शाहीन बाग की दादी के नाम से मशहूर बिलकिस बानो और महिंदर कौर की तस्वीरें साझा की थी।

बाद में कंगना ने यह ट्वीट हटा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान