लाइव न्यूज़ :

वूट सेलेक्ट पर दिखेगी महेश भट्ट की सीरीज ‘रंजिश ही सही’

By भाषा | Updated: December 27, 2021 12:37 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट और जियो स्टूडियो ने अपनी पहली डिजिटल सीरीज ‘‘रंजिश ही सही’’ के लिए हाथ मिलाया है जो वूट सेलेक्ट पर दिखायी जाएगी। सीरीज के निर्माताओं ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

यह सीरीज महेश भट्ट ने बनायी है और इसमें ताहिर राज भसीन, अमला पॉल और अमृता पुरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज महेश भट्ट और अभिनेत्री परवीन बॉबी की प्रेम कहानी पर आधारित बतायी जा रही है।

निर्माताओं ने एक बयान में कहा, ‘‘शानदार संगीत के साथ 70 के दशक के बॉलीवुड के स्वर्णिम काल की पृष्ठभूमि में बनी यह सीरीज संघर्ष कर रहे फिल्म निर्देशक शंकर (ताहिर), अभिनेत्री आमना (अमला पॉल) और शंकर की पत्नी अंजू (अमृता) की जिंदगियों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस जटिल त्रिकोणीय प्रेम कहानी में नवोदित फिल्म निर्देशक को बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री के रूप में एक साथी मिलता है जो अपनी पत्नी को छोड़ देता है और दो दुनिया के बीच फंस जाता है।’’

इस सीरीज का लेखन और निर्देशन पुष्पदीप भारद्वाज ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह