महेंद्र सिंह कान्याल होंगे सीरिया में भारत के नए राजदूत
By भाषा | Updated: February 16, 2021 19:43 IST2021-02-16T19:43:28+5:302021-02-16T19:43:28+5:30

महेंद्र सिंह कान्याल होंगे सीरिया में भारत के नए राजदूत
नयी दिल्ली, 16 फरवरी वरिष्ठ राजनयिक महेंद्र सिंह कान्याल को सीरिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि कान्याल इस समय सूरीनाम में भारत के राजदूत हैं और उनके जल्द ही नया कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि भारत, गृहयुद्ध प्रभावित सीरिया को अनुदान एवं सहायता मुहैया करा रहा है।
विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते बताया था कि अरब गणराज्य के अनुरोध पर सीरिया को 2000 मिट्रिक टन चावल बतौर उपहार दे रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।