लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा होंगे महेंद्र सिंह धोनी!

By सुरेश डुग्गर | Updated: July 25, 2019 15:52 IST

महेंद्र सिंह धोनी जिस विक्टर फोर्स की यूनिट का हिस्सा बनने जा रहे हैं वह कश्मीर में चलाए जाने वाले आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी अहम भूमिका निभाती रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्या कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा भी बनेंगे। धोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं रहेंगे।भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से वेस्ट इंडीज के दौरे पर रहेगी। इस दौरान धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्या कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों का हिस्सा भी बनेंगे। यह सवाल इसलिए पैदा हुआ है क्योंकि धोनी ने अगले 15 दिन अब सेना में अपनी सेवाएं देने की घोषणा की है और वह 31 जुलाई को 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) ज्वॉइन करेंगे। धोनी ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह वेस्ट इंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं रहेंगे।

दरअसल, धोनी जिस विक्टर फोर्स की यूनिट का हिस्सा बनने जा रहे हैं वह कश्मीर में चलाए जाने वाले आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी अहम भूमिका निभाती रही है। यह बात अलग है कि अमरनाथ यात्रा की शुरूआत के साथ ही कश्मीर में आतंकवादियों का सिर दबा कर रखा गया है और मात्र दो घटनाओं को छोड़ कोई मुठभेड़ कश्मीर में नहीं हुई है। 

वैसे इसके प्रति यह कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ऐसा करने का एक 'मौखिक समझौता' हुआ है और जब धोनी वापस लौटेंगें उसी दिन अमरनाथ यात्रा समाप्त होगी तथा यह 'मौखिक समझौता' भी खत्म हो जाएगा।

लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) धोनी के बारे में जानकारी दी गई है कि वह पैरा रेजिमेंट का हिस्सा होंगे। वह 106 टेरिटोरियल आर्मी बटालियन (पैरा) के साथ 31 जुलाई से 15 अगस्त तक रहेंगे। यह यूनिट कश्मीर में है और विक्टर फोर्स का हिस्सा है। धोनी के जिम्मे पैट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी रहेगी। वह जवानों के साथ ही रहेंगे। 

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने से वेस्ट इंडीज के दौरे पर रहेगी। इस दौरान धोनी की जगह युवा ऋषभ पंत विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालेंगे। इससे पहले धोनी ने बीसीसीआई को कहा था कि वह टीम इंडिया के वेस्ट इंडीज दौरे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

माना जा रहा था कि वर्ल्ड कप-2019 के बाद धोनी क्रिकेट को अलविदा कह देंगे और उनके संन्यास को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें चल रही हैं।

 

टॅग्स :एमएस धोनीजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos