लाइव न्यूज़ :

महाविकास आघाडी सरकार का मराठा कोटा देने का कोई इरादा नहीं: फडणवीस

By भाषा | Updated: August 6, 2021 01:12 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार का मराठाओं को आरक्षण देने का कोई इरादा नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने इस संबंध में 2018 में लाये गए कानून को निरस्त कर दिया था।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने लोक निर्माण कार्य मंत्री अशोक चव्हाण को इस मुद्दे पर हाल के उनके बयान को लेकर निशाने पर लिया। चव्हाण, मराठा आरक्षण पर मंत्रिमंडलीय उप समिति के अध्यक्ष हैं।

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे खबरों से पता चला है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने किसी भी समुदाय को पिछड़ा घोषित करने का अधिकार देने के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। “हालांकि, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि अशोक चव्हाण और एमवीए सरकार का मराठा समुदाय को आरक्षण देने का कोई इरादा नहीं है।”

केंद्रीय मंत्रिपरिषद के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए चव्हाण ने बुधवार को कहा था कि राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को अपनी ओबीसी सूची बनाने की शक्ति देने से मराठा आरक्षण का रास्ता साफ नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए