लाइव न्यूज़ :

नागपुर: महामेट्रो की आईएसडी लाइन हैक कर खाड़ी देशों में किए फोन, लाखों का बिल आने पर हुआ खुलासा

By फहीम ख़ान | Updated: July 31, 2020 18:59 IST

महामेट्रों रेल परियोजना की आईएसडी लैंडलाइन का बिल 9.84 लाख रुपये आने के बाद अधिकारियों का दिमाग चकरा गया, जिसके बाद जांच में पता चला कि राउटर को हैक कर खाड़ी देशों में फोन किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहामेट्रो रेल परियोजना की आईएसडी लैंडलाइन से खाड़ी देशों में फोन कॉल किए जाने का मामला सामने आया है।9.84 लाख रुपए का बिल आने के बाद इसका खुलासा हुआ है, जिसके बाद नागपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नागपुर।महामेट्रो रेल परियोजना की आईएसडी लैंडलाइन का कोड पता कर खाड़ी देशों में फोन कॉल किए जाने का मामला सामने आया है। 9.84 लाख रुपए का बिल आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। महामेट्रो की शिकायत पर नागपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार मार्च माह में अज्ञात आरोपी ने आईएसडी लाइन के राउटर को हैक कर लिया। इस सुविधा के कोड का इस्तेमाल करके दुबई, तुर्की, इजराइल जैसे देशों में कॉल्स किए।

अप्रैल माह में महामेट्रो को 1 से 31 मार्च का बिल 9 लाख 84 हजार 510 रुपए आया। इतना अधिक बिल देखकर महामेट्रो के अधिकारी चकरा गए। उन्होंने बीएसएनएल से शिकायत की। बीएसएनएल अधिकारियों ने आईएसडी कॉल का ब्यौरा दिया।

राउटर हैक करके किया गया कॉल

महामेट्रो के अधिकारियों ने प्रकरण की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल ने जांच आरंभ की। इसमें आईएसडी नंबर के राउटर को हैक करके कॉल किए जाने का खुलासा हुआ।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इसके आधार पर सदर पुलिस ने महामेट्रो के एडिशनल चीफ मैनेजर आशीष कुमार संघी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

खुफिया एजेंसियां हुईं सतर्क

साइबर अपराधियों ने जिस तरह इस कारनामे को अंजाम देकर खाड़ी देशों में कॉल किए हैं, उससे खुफिया एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है. खाड़ी देशों में कॉल किए जाने के इस मामले में खुफिया एजेंसियां गहराई से जानकारी हासिल कर रही है.

टॅग्स :नागपुरबीएसएनएलमेट्रोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं