लाइव न्यूज़ :

महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष के प्रेरणा स्रोत है: गहलोत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 00:00 IST

Open in App

जयपुर, 11 अप्रैल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन वंचित वर्ग के उत्थान को समर्पित रहा तथा समाज के दबे-कुचले वर्गो के अधिकारों के लिए संघर्ष के प्रति समर्पण के कारण उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई।

उन्होंने कहा कि इस युगपुरूष ने नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला और पुरूष में भेद, जाति-प्रथा, धार्मिक आडम्बर सहित कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण किया।

गहलोत रविवार को जयपुर में फुले स्मारक के उद्घाटन सहित जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की 6 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाइस गोदाम सर्किल पर महात्मा ज्योतिबा फुले के स्मारक का वर्चुअल उद्घाटन एवं आदमकद मूर्ति का अनावरण किया।

कार्यक्रम में जयपुर-सीकर रेलवे लाइन पर जाहोता में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी), जयपुर-सवाईमाधोपुर पर सीतापुरा आरओबी और टोंक रोड पर बम्बाला पुलिया के चौड़ाईकरण कार्य का लोकार्पण किया गया।

उन्होंने इसके साथ ही जयपुर-दिल्ली रेलवे लाइन पर सिविल लाइन्स आरओबी और रामनिवास बाग में भूमिगत पार्किंग के दूसरे फेज के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। इन सभी विकास कार्यों की लागत 309 करोड़ रूपये है।

उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो के प्रथम चरण तथा रिंग रोड के एक हिस्से का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, अब सरकार मेट्रो के दूसरे चरण तथा रिंग रोड़ के दूसरे हिस्से की परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं