लाइव न्यूज़ :

बांदा में ट्रक की टक्कर लगने से महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: October 23, 2021 10:26 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 23 अक्टूबर बांदा जिले के अतर्रा कस्बे के गांधी चौक पर शनिवार तड़के एक ट्रक से टक्कर लगने के कारण महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि शनिवार तड़के करीब तीन बजे बांदा से नरैनी जा रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से गांधी चौराहे पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) वीर प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि तेज गति होने के कारण ट्रक असंतुलित होकर महात्मा गांधी की प्रतिमा से टकरा गया, जिससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गयी। ट्रक और उसके चालक को पकड़ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह