महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: May 2, 2023 11:05 IST2023-05-02T10:58:29+5:302023-05-02T11:05:26+5:30

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा।

Mahatma Gandhi's grandson Arun Gandhi passes away at age of 89 | महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का 89 साल की उम्र में निधन

अरुण गांधी का निधन (फाइल फोटो)

मुंबई: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। यह जानकारी परिवार के सूत्रों ने दी। परिवार के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार थे। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण गांधी का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। अरुण गांधी का जन्म डरबन में 14 अप्रैल 1934 को हुआ था। वह मणिलाल गांधी और सुशीला मशरुवाला के पुत्र थे। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता बने।

Web Title: Mahatma Gandhi's grandson Arun Gandhi passes away at age of 89

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे