महात्मा गांधी की पोती ऊषा गोकनी का 89 वर्ष की उम्र में निधन, पिछले पांच साल से बीमार थीं

By भाषा | Updated: March 22, 2023 07:26 IST2023-03-22T07:23:15+5:302023-03-22T07:26:26+5:30

गोकनी गांधी स्मारक निधि, मुंबई की पूर्व अध्यक्ष थीं, जो मणि भवन में स्थित है।

Mahatma Gandhi's granddaughter Usha Gokani dies at the age of 89 | महात्मा गांधी की पोती ऊषा गोकनी का 89 वर्ष की उम्र में निधन, पिछले पांच साल से बीमार थीं

तस्वीरः सोशल मीडिया

Highlightsमहात्मा गांधी की पोती ऊषा गोकनी का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। 89 वर्षीय गोकनी पिछले पांच साल से बीमार थीं।

मुंबईः महात्मा गांधी की पोती ऊषा गोकनी का मंगलवार को मुंबई में निधन हो गया। मणि भवन के कार्यकारी सचिव मेघश्याम अजगांवकर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 89 वर्षीय गोकनी पिछले पांच साल से बीमार थीं। गोकनी गांधी स्मारक निधि, मुंबई की पूर्व अध्यक्ष थीं, जो मणि भवन में स्थित है। मणि भवन का भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष महत्व है।

गोकनी ने अपना बचपन वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में बिताया, जिसकी स्थापना महात्मा गांधी ने की थी। गांधी स्मारक निधि, मुंबई की स्थापना कई रचनात्मक गतिविधियों को संचालित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी, जिनके साथ महात्मा गांधी अपने जीवनकाल के दौरान जुड़े रहे थे। महात्मा गांधी वर्ष 1917 से 1934 तक कई बार मणि भवन में ठहरे थे। 

Web Title: Mahatma Gandhi's granddaughter Usha Gokani dies at the age of 89

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे