उत्तर प्रदेशः आंबेडकर के बाद महात्मा गांधी को बनाया भगवा, BJP पर लगे आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 3, 2018 13:53 IST2018-08-03T13:51:31+5:302018-08-03T13:53:28+5:30

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर के थाना बंडा के ढाका घनश्यामपुर गांव का है। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रातों-रात भगवा रंग चढ़ा दिया गया।

mahatma gandhi statue saffronised yogi adityanath uttar pradesh shahjahanpur | उत्तर प्रदेशः आंबेडकर के बाद महात्मा गांधी को बनाया भगवा, BJP पर लगे आरोप

उत्तर प्रदेशः आंबेडकर के बाद महात्मा गांधी को बनाया भगवा, BJP पर लगे आरोप

लखनऊ, 03 अगस्तः बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बाद अब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर भगवा चढ़ने लगा है, जिसके बाद सिसायत गर्माने लगी है। दरअसल,  उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में  महात्मा गांधी की प्रतिमा को भी भगवा रंग में रंग दिया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला शाहजहांपुर के थाना बंडा के ढाका घनश्यामपुर गांव का है। जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर रातों-रात भगवा रंग चढ़ा दिया गया। सुबह जब लोगों ने उनकी प्रतिमा को देखा तो दंग रह गए। लोगों की इस हरकत को देखकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जाहिर की है, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

आरोप लगाए जा रहे हैं कि बापू की प्रतिमा को भगवा रंग से रंगने का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने किया है, लेकिन बीजेपी जिलाध्यक्ष राकेश अनावा का कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं ने यह सब नहीं किया है और न ही बीजेपी इस तरह की मानसिकता रखती है। प्रतिमा को रंगने का काम गांव वालों ने ही किया है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश में प्रतिमा रंगने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले सूबे के आंबेडकरनगर सस्दिया क्षेत्र के टांडा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक संजू देवी ने पहले आंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहलाया था। इसके बाद उनकी प्रतिमा को पवित्र करने के लिए भगवा कपड़े पहनाए थे।

इसके अलावा बदायूं जिले में 8 अप्रैल को कुछ लोगों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एक भगवा प्रतिमा का अनावरण किया गया था। आंबेडकर की मूर्ति का रंग बदलकर नीला से भगवा कर दिया गया था। दुगरैया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था, जिसके बाद बिगड़ते माहौल को देखते हुए प्रशासन ने नई मूर्ति मंगवाकर स्थापित की थी।


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: mahatma gandhi statue saffronised yogi adityanath uttar pradesh shahjahanpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे