लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री मार्गदर्शक बने रहेंगे: ठाकरे

By भाषा | Updated: October 2, 2021 16:10 IST

Open in App

मुंबई, दो अक्टूबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन और कार्य वर्तमान समय में भी मार्गदर्शक की तरह है।

ठाकरे ने यहां एक कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। ठाकरे ने कहा, ‘‘गांधीजी का जीवन आत्मनिर्भरता, श्रम की गरिमा, स्वच्छता और ग्रामीण विकास का संदेश देता है। वे शांति और अहिंसा के महान दूत थे।’’

शास्त्री के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश को एक मजबूत नेतृत्व दिया और ‘जय जवान, जय किसान’ का उनका नारा आज भी प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर ठाकरे ने कोविड-19 महामारी के दौरान स्वच्छता सुनिश्चित करने के अपने कर्तव्य को निभाने के लिए ‘सफाई मित्रों’ (स्वच्छता कर्मियों) और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि केंद्रीय शहरी विकास विभाग का उनके काम का सम्मान करने संबंधी निर्णय सराहनीय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे