लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पीएम मोदी ने बताए उनके ये सात सिद्धांत, कहा- बेहतर विश्व के निर्माण में होंगे प्रेरक सिद्ध साबित

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 2, 2019 10:24 IST

Mahatma Gandhi महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सुबह ट्वीट करते हुए बापू को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इस दौरान गांधी जी के बेहतर विश्व निर्माण के लिए सात सिद्धांत बताए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहात्मा गांधी की 150वीं जयंती आज पूरा विश्व मना रहा है। उन्हें सत्य और अहिंसा के पुजारी कहा जाता रहा है। उनका जन्म जन्म 2 अक्टूर 1869 को पोरबंदर में हुआ था।

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती आज पूरा विश्व मना रहा है। उन्हें सत्य और अहिंसा के पुजारी कहा जाता रहा है। उनका जन्म जन्म 2 अक्टूर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। बापू की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने उनके सात सिद्धांतों को बेहतर विश्व के निर्माण में प्रेरक सिद्ध होना बताया है।  

पीएम मोदी ने आज सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, 'राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। प्यारे बापू को श्रद्धांजलि! महात्मा गांधी की 150 पर हम मानवता के लिए उनके सतत योगदान को लेकर आभार व्यक्त करते हैं। हम उनके सपनों को साकार करने और बेहतर प्लानेट बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहने की प्रतिज्ञा करते हैं।' 

उन्होंन ट्वीट के साथ एक वीडियो भा शेयर कराया है जिसमें उन्होंने कहा, 'पूरा विश्व महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। सत्य और अहिंसा का उनका संदेश विश्व की शांति, प्रगति और विकास के लिए आज भी प्रासंगिक है। गांधी जी ने कभी अपने जीवन से प्रभाव पैदा करने का प्रयास नहीं किया। लेकिन, उनका जीवन ही प्रेरणा का कारण बन गया।'  उन्होंने गांधी जी के सात सिद्धांतों को लेकर कहा, ' सिद्धांतों के लिए इसी प्रतिबद्धता ने गांधी जी का ध्यान ऐसी सात विकृतियों की तरफ खींचा और उनकी ये सातों बातें आज भी प्रासंगिक हैं, आने वाले कल भी प्रासंगिक रहने वाली हैं। वे सात बातें हैं... बिना काम के धन, अंतरात्मा के बिना आनंद, चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता के बिना विज्ञान, त्याग के बिना धर्म, सिद्धांत के बिना राजनीति।'आगे उन्होंने कहा, 'चाहे जलवायु परिवर्तन हो या फिर आतंक, भ्रष्टाचार हो या फिर स्वार्थपरक सामाजिक जीवन गांधी जी के ये सिद्धांत हमें मानवता की रक्षा करने के लिए मार्ग दर्शक की तरह काम करते हैं। मुझे विश्वास है कि गांधी जी का दिखाया ये रास्ता बेहतर विश्व के निर्माण में प्रेरक सिद्ध होगा। 

टॅग्स :गाँधी जयंतीनरेंद्र मोदीबर्थडे स्पेशलमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं