महाऱाष्ट्रः शादी समारोह में शामिल हुए 700 लोग, आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: March 12, 2021 11:29 IST2021-03-12T11:29:24+5:302021-03-12T11:29:24+5:30

Mahashtra: 700 people attended wedding ceremony, FIR lodged against organizers | महाऱाष्ट्रः शादी समारोह में शामिल हुए 700 लोग, आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज

महाऱाष्ट्रः शादी समारोह में शामिल हुए 700 लोग, आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज

ठाणे, 12 मार्च कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लागू प्रतिबंधों के बीच ठाणे के कल्याण में एक विवाह में करीब 700 लोग शामिल हुए जिसके बाद पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। निकाय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि यह कार्यक्रम 10 मार्च को हुआ था।

बयान में कहा गया '' कल्याण (पूर्वी) में एक शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की सूचना पर निकाय अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने वहां 700 लोगों को पाया। ''

एक अधिकारी ने कहा कि राज्य के दिशानिर्देशों के अनुसार शादी में केवल 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत है।

बयान में कहा गया है निकाय अधिकारियों ने समारोह में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी पाया। विवाह में शामिल लोग मास्क लगाने और शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

बयान के अनुसार आयोजकों राजेश महात्रे और महेश राउत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

निकाय ने यह भी बताया कि पिछले 10 दिनों में कोरोना वायरस नियमों के उल्लंघन पर 1131 लोगों से 5,64,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mahashtra: 700 people attended wedding ceremony, FIR lodged against organizers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे