लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : वरिष्ठ नेता शरद पवार की आवाज निकालकर मंत्रालय में कॉल करता था शख्स, स्पूफ ऐप की मदद से ऐसा ठग रहा था

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 13, 2021 08:47 IST

मुंबई पुलिस ने एनसीपी प्रमुख की आवाड निकालकर मंत्रालय में फोन करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है । यह शख्स महाराष्ट्र सरकार मुख्यालय और मंत्रालय में शरद पवार की आवाज में कॉल करता था ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने एनसीपी प्रमुख की आवाज निकालकर मंत्रालय में मिलाया फोन'स्पूफ-कॉल' ऐप का इस्तेमाल कर तबादलों को लेकर बात की इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

मुंबई : मुंबई पुलिस ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार की आवाज निकालकर महाराष्ट्र सरकार के मुख्यालय और मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है । 

यह मामला गामदेवी थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है । पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रांकपा प्रमुख शरद पवार की आवाज की नकल करते हुए तबादलों को लेकर बुधवार को राजस्व विभाग के एक अधिकारी को फोन किया लेकिन जब कॉल उठाने वाले अधिकारी को शक हुआ और उन्होंने पवार के आवास सिल्वर ओक में फोन मिलाया । तब उन्हें पता चला कि  पवार या सिल्वर ओक के द्वारा मंत्रालय को कोई कॉल नहीं किया गया है ।

इसके बाद रांकपा प्रमुख के सुरक्षा स्टाफ द्वारा गामदेवी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई । एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने  'स्पूफ-कॉल'   ऐप का इस्तेमाल किया जो आवाज बदलने की सुविधा देता है ।  मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने जांच अपने हाथ में भी और पुणे के एक गांव के एक व्यक्ति को कॉल का पता लगा । तीन लोगों को गिरफ्तार किया । 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया । दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 20 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया । एनसीपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है । अधिकारी ने कहा कि पुणे जिले के इलाके से 9 अगस्त को जमीन के संबंध में इसी तरह के कॉल किए गए थे और स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी इस मामले में भी जांच जारी है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईशरद पवारमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है