लाइव न्यूज़ :

Maharastra-Haryana Poll of Exit Polls: महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना के स्पष्ट बहुमत के आसार, हरियाणा में भी होगी बीजेपी की वापसी!

By स्वाति सिंह | Updated: October 21, 2019 23:43 IST

Poll of Exit Polls के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 211 सीटों का स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। जबकि, कांग्रेस-NCP के गठबंधन को 64 सीटों पर भी सिमटती दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल में ये लगभग साफ़ हो गया है कि महाराष्‍ट्र में बीजेपी-शिवसेना और हरियाणा बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है। हरियाणा में बीजेपी को 64 सीटों की बहुमत मिलता दिख रहा है।

महाराष्‍ट्र और हरियाणा में मतदान हो चुके हैं। मतदान के बाद सामने आए एग्जिट पोल में ये लगभग साफ़ हो गया है कि महाराष्‍ट्र में बीजेपी-शिवसेना और हरियाणा बीजेपी की सरकार बनाने जा रही है।  Poll of Exit Polls के मुताबिक महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को 211 सीटों का स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। जबकि, कांग्रेस-NCP के गठबंधन को 64 सीटों पर भी सिमटती दिख रही है। वहीं, हरियाणा में  Poll of Exit Polls के मुताबिक यहां कुल 90 सीटों में बीजेपी को 64 सीटों की बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि  कांग्रेस को महज 14 सीटों से संतोष करना पड़ा सकता है।

महाराष्‍ट्र एग्जिट पोल

पार्टीCNN news 18-IPSOS एबीपी न्यूज-सी वोटरइंडिया टुडे-मॉय एक्सिसटाइम्स नाउरिपब्लिक टीवी-जन की बात
बीजेपी+243204181230216-230
कांग्रेस+4169814850-59
अन्य41526108-12

बता दें कि महाराष्‍ट्र में बीजेपी ने 164 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किये हैं जिसमें छोटे सहयोगी दल भी हैं जो पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के तहत चुनाव लड़ रहे हैं। सहयोगी शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है । दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि सहयोगी एनसीपी ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ‘महायुति’ और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन ‘महा अघाड़ी’ (मोर्चा) के बीच है। अन्य दलों में राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। चुनाव में 1,400 निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं। राज्य में आठ करोड़ 98 लाख से अधिक मतदाता हैं जिसमें चार करोड़ 28 लाख से अधिक महिला एवं चार करोड़ 68 लाख से अधिक पुरूष मतदाता हैं। इन मतदाताओं में एक करोड़ छह लाख 76 हजार 13 ऐसे हैं जो 18 से 25 साल आयुवर्ग के बीच हैं। 

हरियाणा एग्जिट पोल

पार्टीन्यूज-Xटीवी-9 भारतवर्षABP न्यूजटाइम्स नाउरिपब्लिक टीवी-जन की बात
बीजेपी+7747727157
कांग्रेस+112381117
अन्य0220100-816

उधर,  चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में के 1.83 करोड़ मतदाताओं में से इस श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या 89,42,668 है। हरियाणा में 18-19 साल की श्रेणी के 3.82 लाख मतदाता हैं जबकि 40 लाख से ज्यादा मतदाता 20-29 साल की श्रेणी में आते हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 18-19 वर्ष की आयु समूह के 3,82,446 मतदाता हैं, जबकि 40,67,413 मतदाता 20 से 29 साल की आयु समूह के हैं। वहीं 44,92,809 मतदाता 30 से 39 साल की उम्र की श्रेणी में आते हैं। अग्रवाल ने बताया कि 90 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 1.83 करोड़ मतदाताओं में से 85 लाख से ज्यादा महिलाएं हैं और 252 ट्रांसजेंडर है। चुनाव में 105 महिलाओं समेत 1,169 मतदाता अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। 

 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019एग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह