लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: दर्यापुर-अचलपुर सीट नहीं मिली तो कांग्रेस आघाड़ी से होंगे बाहर!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 25, 2019 08:29 IST

पिछले चुनाव में दूसरे क्रमांक पर भाजपा उम्मीदवार रहा. कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहकर भी जीत से काफी दूर रहा. इन क्षेत्रों में रिपाइ का प्रभाव होने से दर्यापुर और अचलपुर दोनों सीट देने की मांग कांग्रेस आघाड़ी से की गई.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले विधानसभा चुनाव में दर्यापुर से भाजपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी.कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहकर भी जीत से काफी दूर रहा.

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (गवई) ने विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आघाड़ी से 10 सीटों की मांग की है. इसमें भी प्रमुखता से अमरावती जिले की दर्यापुर और अचलपुर में रिपाइ की ताकत को देखते हुए इन दोनों सीटों पर दावा किया गया है.

पिछले विधानसभा चुनाव में दर्यापुर से भाजपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी. लेकिन रिपाइ उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहा. जबकि शिवसेना का तीसरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस का चौथे और कांग्रेस उम्मीदवार पांचवें स्थान पर रहा था. इसी तरह अचलपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछले तीन चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार बच्चू कडू जीत हासिल कर रहे हैं.

पिछले चुनाव में दूसरे क्रमांक पर भाजपा उम्मीदवार रहा. कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहकर भी जीत से काफी दूर रहा. इन क्षेत्रों में रिपाइ का प्रभाव होने से दर्यापुर और अचलपुर दोनों सीट देने की मांग कांग्रेस आघाड़ी से की गई. अगर, यह दोनों सीट नहीं मिलती हैं तो रिपाइ आघाड़ी से बाहर हो जाएगी. यह चेतावनी शनिवार को रविभवन में आयोजित पत्र परिषद में आरपीआई (गवई) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजेंद्र गवई ने दिया.

उन्होंने कहा कि इन दोनों सीट पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई. उनकी ओर से सहमति भी बन रही है. लेकिन कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र जगताप के विरोध के चलते कांग्रेसी नेता निर्णय नहीं ले रहे.

डॉ. गवई ने कहा कि अगर यह दोनों सीट नहीं मिलती है तो कांग्रेस आघाड़ी को हार का सामना करना पड़ सकता है. उनकी पार्टी ने 50 सीटों पर स्वयं के बल पर लड़ने की तैयारी कर ली है. पत्र परिषद में एन.आर. सुटे, प्रकाश कुंभे, दादा खंडारे, बुद्धराज मून आदि उपस्थित थे.

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल