लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: वंचित बहुजन की 288 सीटों पर मोर्चा बंदी कांग्रेस, स्वाभिमानी, ब्रिगेड को मान रही पिछलग्गू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 16, 2019 07:31 IST

स्थानीय सरकारी विश्रामगृह में सोमवार आयोजित पत्र-परिषद में उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि, लोकसभा चुनाव में आघाड़ी के प्रत्याशियों को मिले मतों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आघाड़ी 'सत्ता' का एक हिस्सा बन सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के 288 सीटों के लिए भावी प्रत्याशियों के साक्षात्कार के दौर में सोमवार को विदर्भ के इच्छुकों के साक्षात्कार पूरे किए जा चुके हैं. एमआईएम ने 100 सीटे मांगी हैं लेकिन इस मांग की कोई लिखित जानकारी उनतक नहीं पहुंची है.

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वंचित बहुजन आघाड़ी ने भी अपने बलबूते चुनावी तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस सहित स्वाभिमानी शेतकरी संगठन एवं संभाजी ब्रिगेड का अभी तक 'आघाड़ी' के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है. इसके अलावा एमआईएम ने 100 सीटों मांगी है, जिसका अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है.

यह जानकारी वंचित बहुजन आघाड़ी संसदीय बोर्ड के सदस्य अन्नाराव पाटिल ने यहां दी. स्थानीय सरकारी विश्रामगृह में सोमवार आयोजित पत्र-परिषद में उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि, लोकसभा चुनाव में आघाड़ी के प्रत्याशियों को मिले मतों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आघाड़ी 'सत्ता' का एक हिस्सा बन सकती है.

उन्होंने बताया कि, राज्य के 288 सीटों के लिए भावी प्रत्याशियों के साक्षात्कार के दौर में सोमवार को विदर्भ के इच्छुकों के साक्षात्कार पूरे किए जा चुके हैं. यहां उन्होंने खुलासा किया कि, एमआईएम ने 100 सीटे मांगी हैं लेकिन इस मांग की कोई लिखित जानकारी उनतक नहीं पहुंची है. उन्होंने दावा किया कि, एमआईएम आघाड़ी का एक घटक पक्ष है जिससे सीटों के बटवारे को लेकर चर्चा में कोई विवाद पैदा नहीं होगा.

यहां उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन सहित समविचार दलों का स्वागत रहेगा लेकिन इसके लिए हम हमारी नीति और स्वाभिमान को नहीं छोड़ेंगे. गठबंधन से पहले कांग्रेस को यह साबित करना होगा कि, 'हम' भाजपा की 'बी-टीम' कैसे हैं? अन्यथा हमें मतदान करनेवाले 41 लाख मतदाताओं से माफी मांगनी होगी.

लक्ष्मण माने से मनमुटाव नहीं

एक सवाल के जवाब में अन्ना पाटिल ने कहा कि, लक्ष्मण माने की वंचित बहुजन आघाड़ी पर की गई टिप्पणी मतभेद का एक हिस्सा है. संगठन में मतभेद रह सकते हैं लेकिन हमारे और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं है. उन्होंने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की सूचना दी है, जो अच्छी है लेकिन उसके लिए अपना स्वाभिमान छोड़ना मंजूर नहीं. सुझाव देना, अपना मत रखना उचित है तथापि आग्रह करना गलत है. ००००००० ००००० ००००० ०००००००

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों