लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र का शीतकालीन सत्र 14-15 दिसंबर को नागपुर के बजाय मुंबई में होगा

By भाषा | Updated: December 3, 2020 22:16 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए नागपुर के बजाय मुंबई में 14 और 15 दिसंबर को दो दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

परंपरागत रूप से महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आयोजन नागपुर में होता है जो राज्य की दूसरी राजधानी है । यह सत्र कम से कम दो सप्ताह तक चलता है।

अधिकारी ने कहा, “शीतकालीन सत्र सिर्फ दो दिन यानी 14 और 15 दिसंबर को आयोजित करने का फैसला बृहस्पतिवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक के दौरान लिया गया।”

राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को महामारी को आलोक में शीतकालीन सत्र के आयोजन स्थल को नागपुर से मुंबई स्थानांतरित करने के लिए राज्यपाल बी एस कोश्यारी से सिफारिश करने का फैसला किया था।

मंत्रिमंडल ने इस बात पर भी चर्चा की थी कि क्या सात दिसंबर से नागपुर में शुरू होने वाला सत्र दो से तीन दिन की अवधि के लिए आयोजित किया जा सकता है?

इससे पहले कोविड-19 महामारी के कारण राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र का आयोजन 22 जून के स्थान पर सात और आठ सितंबर किया गया था।

इस बीच, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने शीतकालीन सत्र मुंबई में केवल दो दिन के लिए आयोजित करने के फैसले पर नाराजगी जताई।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा,“ हम लंबे सत्र की उम्मीद कर रहे थे ताकि इससे राज्य में लोगों और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सके। लेकिन इस सरकार ने इसकी अवधि बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब