महाराष्ट्र का राज भवन ‘‘राजनीति का अड्डा’’ बन गया है : राकांपा

By भाषा | Updated: September 30, 2021 13:38 IST2021-09-30T13:38:46+5:302021-09-30T13:38:46+5:30

Maharashtra's Raj Bhavan has become "political hub": NCP | महाराष्ट्र का राज भवन ‘‘राजनीति का अड्डा’’ बन गया है : राकांपा

महाराष्ट्र का राज भवन ‘‘राजनीति का अड्डा’’ बन गया है : राकांपा

मुंबई, 30 सितंबर महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत राज्य सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर जारी गतिरोध के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यपाल का आधिकारिक आवास राज भवन अब ‘‘राजनीति का अड्डा’’ बन गया है।

महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।

राकांपा नेता ने कहा, ‘‘अब यह स्पष्ट है कि उनके (राज्यपाल के) पद का इस्तेमाल केवल राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है। राजभवन अब राजनीति का अड्डा बन गया है।’’

कोश्यारी ने कुछ दिन पहले साकीनाका बलात्कार-हत्या मामले की पृष्ठभूमि में ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा था। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा था कि राज्यपाल को महिलाओं की सुरक्षा और उन पर बढ़ते हमलों के संबंध में चर्चा के लिए केन्द्र से संसद का सत्र बुलाने का अनुरोध करना चाहिए।

राज्यपाल कोटे के तहत विधान परिषद में 12 सदस्यों के नामांकन में देरी को लेकर भी राज्य सरकार ने कोश्यारी पर निशाना साधा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra's Raj Bhavan has become "political hub": NCP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे