लाइव न्यूज़ :

ठाकरे के बाबरी मस्जिद संबंधी बयान पर महाराष्ट्र के मुस्लिम मंत्री इस्तीफा दें: आजमी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:37 IST

Open in App

मुंबई,चार मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बारे में विधानसभा में बयान देने के एक दिन बाद सपा नेता अबु आजमी ने बृहस्पति को इस पर आपत्ति उठाई और राज्य के सभी मुस्लिम मंत्रियों से इस बयान के विरोध में तथा अन्य मुद्दों पर इस्तीफा देने को कहा।

कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय निरुपम ने भी ठाकरे के बयान पर अप्रसन्नता जताई।

आजमी ने यहां विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा कि ठाकरे यह भूल गए हैं कि वह सिर्फ शिवसेना के अध्यक्ष नहीं हैं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं।

आजमी ने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों ने अतीत में मुसलमानों को शिक्षा और नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही थी , लेकिन ये अब तक नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि कम से कम मुस्लिम मंत्रियों को तो शर्मिंदगी महसूस होनी चाहिए और ठाकरे के बयान और आरक्षण के मुद्दे पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

सपा नेता ने कहा कि राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए बनी थी और कांग्रेस तथा राकांपा ने उसे न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) पर सहमति के आधार पर समर्थन दिया था।

आजमी ने कहा कि सीएमपी के आधार पर सरकार बनी थी लेकिन अब वह ‘मंदिरों और मस्जिदों’’ के बारे में बात कर रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और राकांपा से इस पर विचार करने को कहा।

वहीं निरुपम ने ठाकरे पर मस्जिद विध्वंस का ‘जश्न’ विधानसभा में मनाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस और राकांपा के विधायकों ने भाषण का ‘‘आनंद’’ लिया।

निरुपम ने कहा, ‘‘ यह किस (भाषण) न्यूनतम साझा कार्यक्रम का हिस्सा था?’’

ठाकरे ने बुधवार को विधानसभा में ‘हिंदुत्व’’ के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा,‘‘.... जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई तब सब लोग भाग गए लेकिन बाला साहेब खड़े रहे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ ....शिवसेना प्रमुख (बाल ठाकरे) ने तब कहा था कि अगर उनके शिव सैनिकों ने मस्जिद के कुछ हिस्से ढहाए तो उन्हें इस पर गर्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू