लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Ki Khabar: महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ के 14 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, क्वारनटीन हुए मंत्री

By भाषा | Updated: April 14, 2020 05:22 IST

उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा, ‘‘मेरे साथ चलने वाले एक पुलिस अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसलिए मैंने पृथक रहने का फैसला किया है। ’’

Open in App
ठळक मुद्देराकांपा नेता ने कहा कि उन्होंने जांच करायी लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।पहली जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए लेकिन उन्होंने 14 दिन पृथक रहने का फैसला किया है।

मुम्बईः महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेन्द्र आव्हाड के 14 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद मंत्री ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित एक पुलिस अधिकारी के संपर्क के आने के कारण उन्होंने पृथक रहने का फैसला किया है।

मंत्री ने एक संदेश में कहा कि पहली जांच में वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाए गए लेकिन उन्होंने 14 दिन पृथक रहने का फैसला किया है। आव्हाड ने कहा, ‘‘मेरे साथ चलने वाले एक पुलिस अधिकारी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसलिए मैंने पृथक रहने का फैसला किया है। ’’

राकांपा नेता ने कहा कि उन्होंने जांच करायी लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक वह अगले 14 दिन पृथक रहेंगे । उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के लिए पहली जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। आठ दिन बाद फिर से जांच होगी और मुझे उम्मीद है कि इसमें भी यही नतीजे आएंगे।’’

मंत्री ने कहा कि संक्रमण की पुष्टि नहीं होने और पृथक रहने के लिए जरूरी अवधि पूरी करने के बाद वह लोगों की सेवा करने के लिए फिर से निकलेंगे। आव्हाड ठाणे जिले के कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां पिछले कुछ सप्ताह में कई लोग संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कुछ दिन पहले लोगों से घर में रहने की अपील करते हुए कहा था कि ऐसा नहीं करने पर इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आव्हाड खुद को पृथक करने वाले राज्य के पहले मंत्री हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं