लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी: पवार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:43 IST

Open in App

पुणे, 27 जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार सुचारू रूप से चल रही है और यह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

बारामती जिले में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि जब यह सरकार बनी तो यह निर्णय लिया गया था कि यह एक ''साझा कार्यक्रम'' के आधार पर कार्य करेगी।

महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में शिव सेना, रांकपा और कांग्रेस पार्टी शामिल है।

उन्होंने कहा, '' सरकार के संचालन के दौरान कुछ समस्याएं अवश्य सामने आती हैं इसलिए यह निर्णय लिया गया था कि इन मुद्दों का समाधान करने के लिए एक तंत्र मौजूद रहेगा। तंत्र के अनुसार, तीनों दलों में से कुछ नेताओं को यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया गया था, जिसके तहत कांग्रेस में से बालासाहेब थोराट एवं अशोक चव्हाण और शिवसेना के एकनाथ शिंदे एवं सुभाष देसाई जबकि रांकपा से अजित पवार एवं जयंत पाटिल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।''

रांकपा प्रमुख ने कहा कि अगर कोई मुद्दा है या नीति संबंधी निर्णय है तो इन दलों के सभी छह नेता बैठक कर एक फैसला लेंगे।

उन्होंने कहा, '' एमवीए सरकार सुचारू रूप से चल रही है और शुरू से ही सभी नेता इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ रहे हैं तो मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि यह सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।''

पवार ने कहा कि गठबंधन के तीनों दलों का एक ही रुख है। हालांकि, चाहे वह कांग्रेस हो, शिवसेना या रांकपा, हर दल अपने संगठन का आधार मजबूत करने को लेकर कार्य करेगा और इसे लेकर कोई गलतफहमी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?